Class 10 Science Chapter 5 Notes in Hindi | तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

Class 10 Science Chapter 5 Notes in Hindi : covered science Chapter 5 easy language with full details details & concept  इस अद्याय में हमलोग जानेंगे कि –तत्व क्या है किसे कहते है, संयोजकता किसे कहते है, धात्विक गुणधर्म क्या है,

Class 10 Science Chapter 5 Notes in Hindi full details

category  Class 10 Science Notes in Hindi
subjects  science
Chapter Name Class 10 Periodic Classification of Elements ( तत्वों का आवर्त वर्गीकरण )
content Class 10 Science Chapter 5 Notes in Hindi
class  10th
medium Hindi
Book NCERT
special for Board Exam
type readable and PDF

NCERT class 10 science Chapter 5 notes in Hindi

विज्ञान अद्याय 5 सभी महत्पूर्ण टॉपिक तथा उस से सम्बंधित बातों का चर्चा करेंगे।


विषय – विज्ञान  अध्याय – 5

तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

Periodic Classification of Elements


परिचय (Intr oduction)

सभी पदार्थ तत्व,मिश्रण व यौगिक के रूप में उपस्थित रहते हैं।
तत्त्व : एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने होते हैं।
अभी तक 118 तत्व ज्ञात हैं। इनमे 94 तत्व प्राकृतिक रूप में पाए जाते हैं।
वर्गीकरण की आवश्यकता: (Relevance of classification)

तत्व को सुव्यवस्थित ढंग (chronological way) से पढ़ने के लिए तथा उनके अध्ययन को आसान बनाने के लिये उनको वर्गीकृत किया गया।

तत्वों का प्रारंभिक वर्गीकरण (Primitive Classification of Elements

डॉबेराइनर के त्रिक
(Dobereiner’s Law of Triads)

1817 में वुल्फगांग डॉबेराइनर ने तीन तीन तत्वों वाले कुछ समूहों को चुना और उन समूहो को त्रिक बताया।
नियमानुसार, अगर त्रिक के तीनों तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में रखा जाए तो बीच वाले तत्व का परमाणु द्रव्यमान, अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान का लगभग औसत होता है।
सीमाएं (limitation)

यह पद्धति सफल नहीं रही क्योंकी उस समय तक ज्ञात तत्वों में केवल तीन त्रिक ही ज्ञात कर सकते थे।
न्यूलैंडस का अष्टक सिंद्धान्त ( Newland’s law of octaves )

1866 में न्यूलैंड्स ने तत्वों को बढ़ते परमाणु भार के क्रम में व्यवस्थित किया तो पाया कि प्रत्येक आंठवें तत्व के गुण पहले तत्व के समान थे।
यह कार्य सबसे कम परमाणु द्रव्यमान वाले तत्व हाइड्रोजन से शुरू किया और 56 वे तत्व थोरियम पर इसे खत्म किया।
उन्होंने इस पुनरावृत्ति की तुलना संगीत के अष्टक से की , इसलिए इस सिद्धांत को न्यूलैंड्स का अष्टक सिद्धांत कहा जाता है।
उदाहरण- न्यूलैंड्स के अष्टक में लीथियम तथा सोडियम के गुणधर्म समान थे।क्योंकि सोडियम ,लीथियम के बाद आंठवा तत्व है।
न्यूलैंड्स का अष्टक नियम की क्या सीमाएँ :-
1. अष्टक का नियम का सिद्धांत केवल कैल्सियम तक ही लागू होता था।

2. न्यूलैंडस ने सोचा 56 तत्वों के अलावा भविष्य में अन्य तत्व नहीं मिल सकेगा, लेकिन बाद में नए तत्व पाए गए और मिले तत्वों के गुणधर्म के अष्टक सिद्धांत से नहीं मिलते थे।

3. न्यूलैंडस का अष्टक सिद्धांत केवल हल्के तत्वों के लिए ही ठीक प्रकार से लागू हो सका ।

4. आयरन को कोबाल्ट एवं निकैल से दूर रखा गया हैं, जबकि उनके गुणधर्म में समानता हैं। सारणी में तत्वों को समंजित करने के लिए न केवल दो तत्वों को एक साथ रख दिया बल्कि असमान तत्वों जिनके गुणों में कोई समानता नहीं थी, एक स्थान में रख दिया।
मेण्डेलीफ की आवर्त सारणी:-
अपनी सारणी में तत्वों को उनके मूल गुणधर्म, परमाणु द्रव्यमान तथा रासायनिक गुणधर्मों में समानता के आधार पर व्यवस्थित किया ।

⚬ जब मेन्डेलीफ ने अपना कार्य आरंभ किया तब तक 63 तत्व ज्ञात थे।

⚬ उन्होंने तत्वों के परमाणु द्रव्यमान एवं उनके भौतिक तथा रासायनिक गुणधर्मो के बीच संबंधों का अध्ययन किया ।

⚬ मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में उर्ध्व स्तंभ को ‘ग्रुप’ (समूह) तथा क्षैतिज पंक्तियों को पीरियड (आवर्त) कहते हैं।

ऑक्सीजन एवं हाइड्रोजन के साथ बनने वाले यौगिक का चुनाव:

उन्होंने ऑक्सीजन एवं हाइड्रोजन का इसलिए चुनाव किया क्योंकि ये अत्यंत सक्रिय हैं तथा अधिकांश तत्वों के साथ यौगिक बनाते हैं। तत्व से बनने वाले हाइड्राइड एवं ऑक्साइड के सूत्रों को तत्वों के वर्गीकरण के लिए मूलभूत गुणधर्म माना गया।

मेंडेलीफ की आवर्त सारणी का अवलोकन :-

(i) अधिकांश तत्वों को आवर्त सारणी में स्थान मिल गया था।
(ii) अपने परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में ये तत्व व्यवस्थित हो गए।
(iii) यह भी देखा गया कि समान भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म वाले विभिन्न तत्व एक निश्चित अंतराल के बाद फिर आ जाते हैं।

मेंडलीफ का आवर्त नियत अथवा मेंडेलीफ का आवर्त सिद्धांत :-

मेंडेलीफ का आवर्त सारणी में तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म उनके परमाणु द्रव्यमान का आवर्तफलन होते हैं।

मेंडेलीफ का आवर्त सारणी की उपलब्धियाँ:-
(i) सभी तत्वों का वर्गीकरण संभव हो सका ।
(ii) उन्होंने आवर्त सारणी में तत्वों के द्रव्यमान को अपना आधार बनाया ।
(iii) इस आवर्त सारणी में नये तत्वों के लिए रिक्त स्थान छोड़े गए जिन्हें बाद में खोज लिया गया। जैसे- स्कैडियम (Sc), गैलियम (Ga) तथा जर्मेनियम (Ge)
(iv) जब अक्रिय गैसों का पता चला तब पिछली व्यवस्था को छेड़े बिना ही इन्हें नए समूह में रखा जा सका।
मेण्डेलीफ की आवर्त सारणी की उपलब्धियाँ
1. अज्ञात तत्वों के लिए रिक्त स्थान छोड़े, गये ; जैसे- स्कैडियम (Sc), गैलियम (Ga) तथा जर्मेनियम (Ge)
2. समान गुणधर्म वाले तत्वों को एक साथ स्थान मिल गया ।
3. पिछली व्यवस्था को छेड़े बिना ही , अक्रिय गैसों का पता लगने पर इन्हें अलग समूह में रखा जा सकता था।
आधुनिक आवर्त सारणी- Modern periodic table

मोसले ने 1913 में मेंडेलीफ़ के आवर्त नियम में संशोधन कर आधुनिक आवर्त नियम दिया।
इस नियम के अनुसार, “तत्वों के गुणधर्म उनकी परमाणु संख्या का आवर्त फलन होते हैं।”
तत्वों के वर्गीकरण के लिए परमाणु द्रव्यमान के स्थान पर परमाणु संख्या को आधार बनाया गया।
अर्थात तत्वों को उनकी द्रव्यमान संख्या के स्थान पर परमाणु संख्या के बढ़ते क्रम में रखा गया।
इस तरह मेंडेलीफ़ की आवर्त सारणी के दोष दूर होगये और एक नई सरणी बन गयी जिसे आधुनिक आवर्त सारणी कहा जाता है।
आधुनिक सारणी में तत्वों की स्थिति

आधुनिक आवर्त सरणी में 18 ऊर्ध्व स्तंभ है जिन्हें ‘समूह’ कहा जाता है।तथा 7 क्षेतिज पंक्तिया है जिन्हें ‘आवर्त’ कहा जाता है।
एक ही आवर्त के सभी तत्वों के परमाणुओ में कोशो की समान संख्या होती है।
किसी तत्व में उपस्थित कोशो की संख्या उसके आवर्त की संख्या के बराबर होती है।
आवर्त संख्या= कोशो की संख्या
किसी समूह में उपस्थित सभी तत्वों के संयोजी इलेक्ट्रान और संयोजकता समान होती है।
समूह में ऊपर से नीचे जाने पर कोशो की संख्या और साइज़ बढ़ता है और बाए से दाए जाने पर साइज़ घटता है।
ऊपर से नीचे जाने पर धात्विक गुण बढ़ता है और बाए से दाए जाने पर घटता है।
आधुनिक आवर्त सारणी की प्रवृत्ति- (Trends of the Modern Periodic Table)

1.संयोजकता(Valency)

परमाणु के सबसे बाहरी कोश में मौजूद इलेक्ट्रॉनों की संख्या संयोजकता कहलाती है।
संयोजकता में परिवर्तन- (Change in valency )

1) समूह में ऊपर से नीचे जाने पर संयोजकता समान रहती है क्योंकि संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान रहती है।
2) आवर्त में बाए से दाए जाने पर संयोजकता पहले बढ़ती है फिर घटती है क्योंकि यह इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर निर्भर करती है जो दिए या लिए जाते है।
परमाणु साइज़(Atomic Size)
किसी परमाणु के नाभिक के केंद्र से उसके अन्तिम कोश के बीच की दूरी को परमाणु साइज़ कहते हैं।
परमाणु साइज़ में परिवर्तन- (Change in Atomic Radius)

1) समूह में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु साइज़ बढ़ता है क्योंकि कोशो की संख्या बढ़ती है।
2) आवर्त में बाए से दाए जाने पर परमाणु साइज़ घटता है क्योंकि नाभिक में धनावेश बढ़ता है तथा आकर्षक बल बढ़ता है।
धात्विक एवं अधात्विक गुणधर्म
Metallic and Non-metallic character

धात्विक गुणधर्म (Metallic characters)

धात्विक गुण का अर्थ है किसी तत्व के परमाणु द्वारा इलेक्ट्रॉन त्यागने की क्षमता।
1) समूह में ऊपर से नीचे जाने पर धात्विक गुण बढ़ता है क्योंकि इलेक्ट्रॉन त्यागने की क्षमता बढ़ती है।
2) आवर्त में बाए से दाए जाने पर धात्विक गुण घटता है क्योंकि इलेक्ट्रॉन त्यागने की क्षमता घटती है।
अधात्विक गुण- (non- metallic characters)

अधात्विक गुण का अर्थ है किसी परमाणु द्वारा इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की क्षमता ।
1) समूह- में उप्पर से नीचे जाने पर धात्विक गुण कम होता है क्योंकि प्रभावी नाभिकीय आवेश कम हो जाता है जिससे इलेक्ट्रॉन अपनाने की क्षमता कम हो जाती है।
2) आवर्त- में बाए से दाए जाने पर अधात्विक गुण बढ़ता है क्योंकि प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ने के कारण इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।
⚬ अधातुएँ वैद्युत ऋणात्मक होती है। वे इलेक्ट्रॉनों को ग्रहण करती है।
⚬ अधातुएँ, आवर्त सारणी में दाएँ और पाई जाती है।
⚬ आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर अधात्विक गुण बढ़ता हैं क्योंकि प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ने के कारण इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।
⚬ समूह में ऊपर से नीचे आने पर अधात्विक गुण कम होता जाता हैं क्योंकि प्रभावी नाभिकीय आवेश कम हो जता हैं जिससे इलेक्ट्रॉन अपनाने की क्षमता कम हो जाती है।
⚬ आवर्त सारणी के मध्य में उपधातु या अर्द्धधातुएँ पाई जाती है। ये कुछ गुण धातुओं के तथा कुछ गुण अधाओं के दर्शाते है।
⚬ धातु आक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते है जबकि अधातु ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते है।

क्र.सं.  गुण आवर्त में परिवर्तन कारण  समूह में परिवर्तन कारण
1. परमाणु साइज कम होता हैं प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ जाता हैं जिससे नाभिक एवं इलेक्ट्रॉन के बीच परस्पर आकर्षण बढ़ता हैं फलस्वरूप इलेक्ट्रॉन व नाभिक के मध्य दूरी घटती हैं बढ़ता हैं  नए कोशों के जुड़ने के कारण, बाहरी कोश तथ नाभिक के बीच की दूरी बढ़ती जाती हैं।
2. धात्विक गुण कम होता जाता हैं प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ने के कारण संयोजन इलेक्ट्रान त्यागने की प्रवृत्ति घट जाती हैं।  बढ़ता जाता हैं   प्रभावी नाभिकीय आवेश कम हो जाता हैं तथा संयोजी इलेक्ट्रॉन त्यागने की क्षमता बढ़ जाती हैं।
3. अधात्विक गुण बढ़ता जाता हैं  प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ने के कारण इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति बढ़ जाती हैं। कम हो जाता हैं। प्रभावी नाभिकीय आवेश कम होने के कारण इलेक्ट्रॉन अपनाने की क्षमता कम हो जाती हैं।

Class 10 science chapter 2  Important Question Answer

class 10 sciencec chapter 2 long question answer, science chapter 2 class 10 subjective question answer in Hindi


01. नाइट्रोजन (परमाणु-संख्या7)तथा परमाणु-संख्या 15के आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक लेखन। इनमें से कौन सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों?

उत्तर : नाइट्रोजन की परमाणु संख्या 7 (2,5) है एटी: यह अधिक विद्युत ऋणात्मक होगा फॉस्फोरस और दोनों ही अधातुएँ हैं परंतु फॉस्फोरस 15 (2,8,5) नाइटोजन से नीचे की ओर आता है और इस प्रकार ऋणात्मक घटती है।
02. तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों की स्थिति से क्या संबंध है?

उत्तर : तत्वों का उनके इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के अनुसार संक्षिप्तीकरण किया गया है किसी वस्तु की बाहरी तम कोश में उपसिथत वरीयता से उसकी कमिशनरता पता चलती है तथा कोषों की कुल संख्या उसकी आवर्त संख्या हो जाती है |

03. आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्शियम (परमाणु-संख्या 20) के आसपास 12, 19 21 तथा 38 परमाणु-संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण कैल्शियम के समान हैं?

उत्तर : आवर्त सारणी में C(20) के आस-पास 12,19,21 व 38 में परमाणु संख्या वाले तत्व हैं | इनमें से परमाणु संख्या 21 (2,8,9,2) तथा परमाणु संख्या 38 (2,8,18,2) वाले तत्वों के रसायन व भौतिकधर्म सामान होंगे |
04. आधुनिक आवर्त सारणी किस प्रकार से मेंडेलीफ की आवर्त सारणी की विविध विश्लेषिकीयों को दूर किया गया?
उत्तर :

आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के अनुसार अलग किया गया है प्रथम ग्रुप में डाला गया |
आवर्त सारणी में तत्वों की सिथति से उनकी रासायनिक अभिक्रियाशीलता का पता चलता है
तत्वों को उनके भार के अनुसार भारी व हल्कापन अलग-अलग क्रम में रखा गया है
05. गैलियम के अतिरिक्त, अब तक कौन-कौन से तत्वों का पता चला है जिसके लिए मेंडेलीफ ने अपना आवर्त सारणी में खाली स्थान छोड़ दिया था? दो उदाहरण दें।
उत्तर : स्कैंडियम व जर्मेनियम |

06. मेन्डेलीफ ने अपना आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन सी धारणा अपनाई?
उत्तर : मेन्डेलीफ ने तत्वों को उनके परमाणु के अनुसार अलग किया | उन एक समान गुणों वाले तत्वों को एक समूह में रखने का प्रयास किया

07. आपके अनुसार उत्कृष्ट गैसों को अलग-अलग ग्रुप में क्यों रखा गया है?
उत्तर : उत्कृष्ट गैसों में क्रियाशील होती है अत: विभिन्न वर्गों में रखी गई |


Class 10 science chapter 2  Important Objective Question Answer (MCQ)

class 10 sciencec chapter 2 objective question answer, science chapter 2 class 10 MCQ in Hindi


1. डॉबेराइनर ने त्रिक के तीनों तत्वों को किस क्रम में रखा था ?
(a) परमाणु क्रमांक के आरोही क्रम में
(b) परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में
(c) परमाणु द्रव्यमान के अवरोही क्रम में
(d) आयतन के अनुसार
► (b) परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में

2. डॉबेराइनर ने तीन-तीन तत्व वाले समूह को क्या नाम दिया था ?
(a) त्रिक
(b) पंच
(c) अष्टक
(d) (a) और (b) दोनों
► (a) त्रिक

3. त्रिक में बीच वाले तत्व का परमाणु द्रव्यमान अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान का लगभग _____ होता है ?
(a) दुगना
(b) चार गुना
(c) औसत
(d) (a) और (c) दोनों
► (c) औसत
4. सबसे पहले किस वैज्ञानिक ने समान गुणधर्मों वाले तत्वों को समूहों में व्यवस्थित करने का प्रयास किया था ?
(a) मेन्डेलीफ ने
(b) न्यूलैंड्स ने
(c) डाल्टन ने
(d) डॉबेराइनर ने
► (d) डॉबेराइनर ने

5. न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत के अनुसार प्रत्येक आठवें तत्व का गुणधर्म किस तत्व के गुणधर्म के समान होता है ? (a) दूसरे
(b) तीसरे
(c) पहले
(d) पाँचवें
► (c) पहले

6. निम्नलिखित में से डॉबेराइनर त्रिक कौनसा है ?
(a) Li Na K
(b) Ca Sr Ba
(c) CI Br I
(d) उपरोक्त सभी
► (d) उपरोक्त सभी

7. तत्वों के वर्गीकरण में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?
(a) मेन्डेलीफ ने
(b) न्यूलैंड्स ने
(c) डाल्टन ने
(d) डॉबेराइनर ने
► (a) मेन्डेलीफ ने

Class 10 Science Chapter 5 in hindi  

8. न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत के अनुसार सोडियम का गुणधर्म किसके समान है ?
(a) बेरिलियम
(b) मैग्नीशियम
(c) लीथियम
(d) कार्बन
► (c) लीथियम

9. जब मेन्डेलीफ ने आवर्त सारणी का निर्माण किया तो उस समय कितने तत्व ज्ञात थे ?
(a) 30
(b) 63
(c) 56
(d) 114
► (a) 30

10. मेन्डेलीफ ने अपनी सारणी में तत्वों को किस आधार पर व्यवस्थित किया था ?
(a) मूल गुणधर्म
(b) परमाणु द्रव्यमान
(c) रासायनिक गुणधर्म
(d) उपरोक्त सभी
► (d) उपरोक्त सभी

11. निम्न में से उपधातु कौन-सी नही है ?
(a) बोरोन
(b) सिलिकन
(c) सोडियम
(d) पोलोनियम
► (c) सोडियम

12. निम्नलिखित में से किसकी परमाणु त्रिज्या सबसे अधिक है ?
(a) Li
(b) Na
(c) K
(d) Rb
► (d) Rb

13. निम्नलिखित में से किसका परमाणु आकार सबसे छोटा होता है ?
(a) फ्लोरीन
(b) क्लोरिन
(c) ब्रोमिन
(d) आयोडीन
► (a) फ्लोरीन

Class 10 Science Chapter 5 objective mcq

14. सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व कौन-से है ?
(a) ग्रुप 18 में
(b) ग्रुप 17 में
(c) ग्रुप 16 में
(d) ग्रुप 15 में
► (b) ग्रुप 17 में

15. कौन-से तत्व विद्युत धनात्मक होते हैं?
(a) धातु
(b) अधातु
(c) उपधातु
(d) उपरोक्त सभी
► (a) धातु

16. अधातुओं के ऑक्साइड किस प्रकृति के होते हैं?
(a) अम्लीय
(b) क्षारीय
(c) उभयधर्मी
(d) उदासीन
► (a) अम्लीय


Next Chapter Next Subjects 

 

class 10 science search topic covered

periodic classification of elements class 10 notes,periodic classification of elements class 11,classification of elements pdf,introduction of periodic classification of elements class 10,what are the 3 classification of elements,periodic classification of elements class 11 mcq,periodic classification of elements class 10,periodic classification of elements class 11 notes pdf

Bihar board class 10 science notes chapter 2, disha online classes science notes chapter 2, science question answer chapter 2 class 10, Class 10 notes Chemical Reactions and Equations, विज्ञान कक्षा 10 नोट्स अध्याय 2 , चैप्टर १ विज्ञान का नोट्स कक्षा 10 , कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 2 नोट्स PDF | कक्षा 10 विज्ञान नोट्स PDF, कक्षा 10 NCERT विज्ञान अध्याय 2 नोट्स, कक्षा 10 विज्ञान नोट्स 2023 PDF download, कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 2 नोट्स 2022, कक्षा 10 विज्ञान नोट्स 2023, कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 2 नोट्स up Board

Leave a Comment